नकली सोने के सिक्के के नाम पर ठगी।
ये दोनों ठग हैं, सोने के सिक्के के नाम पर ठगी करते हैं। बड़े ही शातिराना अंदाज में ये बताता है कि इसे कहीं काम करते हुए पुराना सोना चांदी मिला है जिसे वह बेचना चाहता है।
फ़रवरी 2019 में रांची (झारखंड) में ये सक्रिय थे।
इसका शिकार मेरा परिवार भी हुआ है। इसकी भाषा उत्तर प्रदेश की है, अगर आपने इसे कहीं देखा है या जानते हैं तो मदद करें और इनके बारे में कोई भी जानकारी 8877990006 पर दें।
बूढ़े का हांथ का अंगुली गठिया की वजह से टेढ़ा है, पहले बूढ़ा ग्राहक फसाता है और बाद में इसके साथ ये लड़का और लगभग 45 साल की महिला भी शामिल हो जाती है। इसका मोबाइल नंबर भी उत्तर प्रदेश का है जो अभी बंद है और सर्विस में नहीं है। प्रशासन का रवैया सहयोगात्मक नहीं है। काफी समय बीतने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।
सतर्क रहें और उपरोक्त के सबंध में कुछ भी पता चलने पर 8877990006 पर बताएं।
धन्यवाद।
कमलेश कुमार, रांची, झारखण्ड
#fake_gold_coin
#gold_coin
#cheating
#सोने_के_सिक्के_ठगी
#नकली_सोना_सिक्का
#ठगी

Comments
Post a Comment