Posts

LIC का किश्त फोनपे से कैसे जमा करें।

Image
   एलआईसी का किश्त फोनपे से जमा करना या किश्त बाकी है या नहीं ये जानना बहुत ही आसान है।  अपना फोनपे को खोलें।  उसमें रिचार्ज & पे बिल्स के सेक्शन में See All को खोलें।  उसके बाद फाइनेंशियल सर्विसेज & Taxes ke सेक्शन से LIC/INSURANCE को चुनें।  सबसे ऊपर LIC of India है उसे चुनें।  अपना पॉलिसी नंबर एवम ईमेल आईडी डालें एवम कंफर्म करें।   अगर आपका पॉलिसी का किश्त बाकी नही होगा तो   👇 ऐसा बताएगा।   अगर किश्त बाकी होगा तो 👇 ऐसा दिखेगा और किश्त में कितना पैसा लगेगा वो बताएगा। यहां से आप अपना किश्त जमा कर सकते हैं। जमा का डिटेल्स आपने जो मेल दिया है उसमें आ जायेगा।  इस तरह से आप अपने एलआईसी का किश्त बाकी है या नहीं वो भी जान सकते हैं और जमा भी कर सकते हैं।

Highest Personal income tax rate/slabs under country wise

🚦 Highest Personal income tax rate/slabs under country wise🚦  🇫🇮 Finland: 56.95% 🇩🇰 Denmark: 56% 🇯🇵 Japan: 55.97% 🇦🇹 Austria: 55% 🇸🇪 Sweden: 52.3% 🇧🇪 Belgium: 50% 🇮🇱 Israel: 50% 🇳🇱 Netherlands: 49.5% 🇵🇹 Portugal: 48% 🇪🇸 Spain: 47% 🇦🇺 Australia: 45% 🇨🇳 China: 45% 🇫🇷 France: 45% 🇩🇪 Germany: 45% 🇿🇦 South Africa: 45% 🇰🇷 South Korea: 45% 🇬🇧 UK: 45% 🇮🇹 Italy: 43% 🇮🇳 *India: 39%* 🇮🇪 Ireland: 40% 🇨🇭 Switzerland: 40% 🇹🇷 Turkey: 40% 🇳🇴 Norway: 38.2% 🇺🇸 *US: 37%.* 🇮🇩 Indonesia: 35% 🇲🇽 Mexico: 35% 🇵🇰 Pakistan: 35% 🇨🇦 Canada: 33% 🇧🇷 Brazil: 27.5% 🇪🇬 Egypt: 25% 🇳🇬 Nigeria: 24% 🇺🇦 Ukraine: 18% 🇭🇰 Hong Kong: 15% 🇷🇺 Russia: 13% 🇷🇴 Romania: 10% 🇲🇪 Montenegro: 9% 🇬🇹 Guatemala: 7% 🇶🇦 Qatar: 0% 🇸🇦 Saudi Arabia: 0% 🇦🇪 *UAE: 0%.

कहीं भी निवेश से पहले ध्यान रखने वाली बातें

  कहीं भी पैसा जमा करने से पहले कुछ सोचने समझने की जरूरत है। जैसे -  1. आपके पैसा जमा करने का उद्देश्य क्या है,  जैसे आप इंश्योरेंस के लिए पैसा जमा कर रहे हैं या पैसा बढ़ाने के लिए। आप जहां पैसा जमा करने जा रहे हैं उससे आपके उद्देश्य की पूर्ति हो रही है या नहीं।  2. आप जिस संस्था में निवेश करने जा रहे हैं वो सरकार के नियम के अनुसार काम कर रहे हैं या नहीं। जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आप पैसा जमा करने जा रहे हैं क्या उसके लिए वह सर्वश्रेष्ठ संस्था है।  3. कोई संस्था आपके जमा पैसे पर ब्याज दे रही है यह काफी नही है। महंगाई दर और इनकम टैक्स संबंधी राहत आपको कहां ज्यादा से ज्यादा मिलेगा यह देखना जरूरी है।  4. आप जिस एजेंट के माध्यम से पैसा जमा करने जा रहे हैं उसकी जानकारी कैसी है, वह अपने लिए आपसे पैसा जमा करवा रहा है या आपके लिए। एजेंट कितना कमा रहा है, वह आपका कितना नजदीकी है, उसकी हैसियत क्या है यह जानने से ज्यादा जरूरी है जरूरत परने पर एजेंट आपको कितना अच्छा सर्विस देगा।  5. जिस तरह आप घर बनाते है तो उसमें खाना बनाने के लिए किचेन, सोने के लिए बे...

धन सृजन के लिए 7 कदम

धन सृजन के लिए 7 कदम हम में से अधिकांश भविष्य में आराम से रहने के लिए दीर्घकालिक धन का निर्माण करना चाहते हैं। फिर भी, यह चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो सकता है यदि योजना बनाई गई नहीं है और उचित रूप से संभाला नहीं गया है। लेकिन चिंता नहीं करें । हम यहां आपकी मदद करने के लिए हैं। यह लेख आपको कुछ सरल कदम बताएगा जो आपको अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों के लिए धन बनाने में मदद कर सकते हैं। तो, चलो शुरू करते हैं। अपने धन निर्माण लक्ष्यों को बढ़ाने के लिए 7 कदम  1. अपने मासिक बजट बनाएँ यह पहली चीज है जो आपको करनी चाहिए यदि आप दीर्घकालिक धन बनाने की योजना बनाते हैं। यदि आपने अभी तक मासिक बजट नहीं बनाया है, तो आपको इसे अभी करना होगा। जब तक आप इस बात से अवगत नहीं होंगे कि आप कितना कमा रहे हैं और खर्च कर रहे हैं, तब तक आप लंबी अवधि के लिए ठीक से योजना नहीं बना पाएंगे। इसलिए, अपनी मासिक आय की गणना करें, उपयोगिता बिल, ट्यूशन फीस, ऋण ईएमआई, खाने, खरीदारी आदि सहित अपने खर्चों को सूचीबद्ध करें, और मूल्यांकन करें कि बचत या निवेश करने के लिए आपके पास क्या बचा है। 2. बुद्धिमानी से खर्च करें बजट बनाते समय, ध्...

LIC की पॉलिसी पर लोन का डिटेल्स जानने या लोन जमा करने के लिए अपनाए आसान तरीका।

Image
             LIC से लोन लेने के बाद उसकी स्थिति जानने या लोन की राशि एवं उसका ब्याज जमा करने के लिए हमेशा LIC के शाखा में जाना पड़ता है जबकि आप LIC के वेबसाइट www.licindia.com पर जाकर आसानी से बिना लॉगिन किए अपना लोन एवं उसपे लगे ब्याज का स्टेटस जान सकते हैं।         सबसे पहले www.licindia.in पे जाएं।   Pay Premium Online पर क्लिक करें।    Ok करें।    Pay Direct (Without login ) पर क्लिक करें।                                          Please Select को क्लिक करें।   अपने जरूरत के मुताबिक चुनें। लोन स्टेटस के लिए Loan Repayment  पर क्लिक करें।              ...

आपका मोबाइल स्मार्ट है पर आप कितने स्मार्ट हैं।

  आपका मोबाइल स्मार्ट है पर आप कितने स्मार्ट हैं। आज के डिजिटल युग में अगर आप स्मार्ट और डिजिटल नहीं हैं तो आपको कई सारे समस्याओं का सामना करना पड़ता है।      लेकिन अगर आप स्मार्ट और डिजिटल हैं पर अपने आस पास हो रही घटनाओं से बेखबर हैं एवं सचेत नहीं है तो आपको ज्यादा बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके सांथ कुछ गलत हो जाए, कोई आपके साथ ठगी कर ले तो उसके बाद आपके पास पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। स्थानीय प्रशासन के पास अगर आप जाएंगे तो वो दोषी के खिलाफ कुछ करने के बजाए आपही को दोषी ठहरा देंगे। ऐसे घटनाओं के लिए बने साइबर थाना भी उचित व त्वरित कार्रवाई नहीं कर पाते। हालांकि प्रशासन चाहे तो त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ सकता है लेकिन, चाहे तो।   ऐसे में अपनी सुरक्षा अपने हांथ,  कभी किसी को कार्ड डिटेल्स ना दें,  कभी किसी को OTP ना बताएं,  किसी भी अनजान व्यक्ति के बताने पर कोई APP इंस्टॉल ना करें, क्योंकि APP के जरिए आपके मोबाइल की सारी गतिविधि कोई जान सकता है,  किसी भी लिंक को अगर जरूरत ना हो तो ना खोलें, ...

नए नए तरीके के ठगों से सावधान ।

Image
   आजकल ठगने के रोज नए नए तरीके आ रहे हैं जरूरत है सावधान रहने और अपने आस पास के लोगों को सावधान करने की।    हर तरफ लूटने वाले तैयार बैठे हैं बस वो इंतेज़ार कर रहे हैं आपकी गलती की।   आजकल कस्टमर केयर  के नाम पर लूटने का नया तरीका आया है। जैसे आप फ्लिपकार्ट, अमेज़न, जोमैटो या किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर पे कौल करते हैं तो वहां भी आपके बैंक से पैसे निकल जाते हैं। होता ये है कि आप गूगल पे किसी कम्पनी का कस्टमर केयर का नंबर ढूंढ़ते हैं वहीं पे जालसाज फर्जी वेबसाइट बनाकर अपना नंबर डालकर रखते हैं। तो अब जब भी किसी कंपनी का कस्टमर केयर का नंबर ढूंढे तो सावधानी बरतें।  एक और नया तरीका है ठगने का वो है OLX या QUICKER पे गाड़ी या कोई सामान बहुत कम दाम में दिखे और बेचने वाला अपने को आर्मी बताए तो सावधान हो जाएं। आजकल आर्मी के नाम से OLX या QUICKER पे अच्छी गाड़ी बहुत कम दाम में पोस्ट किया जाता है जब आप आगे बात करेंगे तो अलग अलग तरीके से आपसे पैसा मांगा जाता है।  तो हो जाइए सावधान और अपने आपको ठगने से बचाएं।