नए नए तरीके के ठगों से सावधान ।

   आजकल ठगने के रोज नए नए तरीके आ रहे हैं जरूरत है सावधान रहने और अपने आस पास के लोगों को सावधान करने की। 


हर तरफ लूटने वाले तैयार बैठे हैं बस वो इंतेज़ार कर रहे हैं आपकी गलती की।  
आजकल कस्टमर केयर  के नाम पर लूटने का नया तरीका आया है। जैसे आप फ्लिपकार्ट, अमेज़न, जोमैटो या किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर पे कौल करते हैं तो वहां भी आपके बैंक से पैसे निकल जाते हैं। होता ये है कि आप गूगल पे किसी कम्पनी का कस्टमर केयर का नंबर ढूंढ़ते हैं वहीं पे जालसाज फर्जी वेबसाइट बनाकर अपना नंबर डालकर रखते हैं। तो अब जब भी किसी कंपनी का कस्टमर केयर का नंबर ढूंढे तो सावधानी बरतें। 
एक और नया तरीका है ठगने का वो है OLX या QUICKER पे गाड़ी या कोई सामान बहुत कम दाम में दिखे और बेचने वाला अपने को आर्मी बताए तो सावधान हो जाएं। आजकल आर्मी के नाम से OLX या QUICKER पे अच्छी गाड़ी बहुत कम दाम में पोस्ट किया जाता है जब आप आगे बात करेंगे तो अलग अलग तरीके से आपसे पैसा मांगा जाता है। 
तो हो जाइए सावधान और अपने आपको ठगने से बचाएं।

Comments

Popular posts from this blog

धन सृजन के लिए 7 कदम