आपका मोबाइल स्मार्ट है पर आप कितने स्मार्ट हैं।



  आपका मोबाइल स्मार्ट है पर आप कितने स्मार्ट हैं। आज के डिजिटल युग में अगर आप स्मार्ट और डिजिटल नहीं हैं तो आपको कई सारे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 
    लेकिन अगर आप स्मार्ट और डिजिटल हैं पर अपने आस पास हो रही घटनाओं से बेखबर हैं एवं सचेत नहीं है तो आपको ज्यादा बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके सांथ कुछ गलत हो जाए, कोई आपके साथ ठगी कर ले तो उसके बाद आपके पास पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। स्थानीय प्रशासन के पास अगर आप जाएंगे तो वो दोषी के खिलाफ कुछ करने के बजाए आपही को दोषी ठहरा देंगे। ऐसे घटनाओं के लिए बने साइबर थाना भी उचित व त्वरित कार्रवाई नहीं कर पाते। हालांकि प्रशासन चाहे तो त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ सकता है लेकिन, चाहे तो।
  ऐसे में अपनी सुरक्षा अपने हांथ, 
कभी किसी को कार्ड डिटेल्स ना दें, 
कभी किसी को OTP ना बताएं, 
किसी भी अनजान व्यक्ति के बताने पर कोई APP इंस्टॉल ना करें, क्योंकि APP के जरिए आपके मोबाइल की सारी गतिविधि कोई जान सकता है, 
किसी भी लिंक को अगर जरूरत ना हो तो ना खोलें, 
फ्री के चक्कर में ना पड़ें, फ्री कुछ भी नहीं मिलता, बदले में आपको गवाना पड़ता है।  
पेटीएम, गूगल पे, OLA, UBER या किसी भी कंपनी के कस्टमर केयर से बात करना हो तो कस्टमर केयर का नंबर ढूंढ़ते समय सावधानी बरतें क्योंकि ठगों ने लगभग सभी कंपनी के नकली वेबसाइट बना कर उसमें अपना मोबाइल नंबर डाल लिया है। ऐसे में आप ठगों के नम्बर पे ही कॉल करके सारी जानकारी दे देते हो, 
आपके साथ कुछ भी अप्रत्याशित हो, थोड़ी सी भी शक की गुंजाइश हो उसे जरूर काउंटर चेक करे, आप गूगल पर भी चेक कर सकते हैं, 
बैंक से या इंसुरेंस कम्पनी से फोन आए तो 90% ये समझो की ये ठगी करने वालो का कॉल है, सोचो जब आप बैंक जाते हैं तो बैंक वालों के पास कितना समय होता है आपसे बात करने के लिए, जब ये आपको बैंक में पूरा समय नहीं दे पाते फिर आपको कॉल करने का समय इनके पास कहां है। 
  अपने आस पास हो रही घटनाओं से सबक लेने कि जरूरत है। अलर्ट रहें, सावधान रहें, व्यस्त रहें और मस्त रहें। 
धन्यवाद। 
कमलेश कुमार,
वित्तीय सलाहकार,
8877990006

   

Comments