कहीं भी निवेश से पहले ध्यान रखने वाली बातें
कहीं भी पैसा जमा करने से पहले कुछ सोचने समझने की जरूरत है। जैसे -
1. आपके पैसा जमा करने का उद्देश्य क्या है, जैसे आप इंश्योरेंस के लिए पैसा जमा कर रहे हैं या पैसा बढ़ाने के लिए। आप जहां पैसा जमा करने जा रहे हैं उससे आपके उद्देश्य की पूर्ति हो रही है या नहीं।
2. आप जिस संस्था में निवेश करने जा रहे हैं वो सरकार के नियम के अनुसार काम कर रहे हैं या नहीं। जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आप पैसा जमा करने जा रहे हैं क्या उसके लिए वह सर्वश्रेष्ठ संस्था है।
3. कोई संस्था आपके जमा पैसे पर ब्याज दे रही है यह काफी नही है। महंगाई दर और इनकम टैक्स संबंधी राहत आपको कहां ज्यादा से ज्यादा मिलेगा यह देखना जरूरी है।
4. आप जिस एजेंट के माध्यम से पैसा जमा करने जा रहे हैं उसकी जानकारी कैसी है, वह अपने लिए आपसे पैसा जमा करवा रहा है या आपके लिए। एजेंट कितना कमा रहा है, वह आपका कितना नजदीकी है, उसकी हैसियत क्या है यह जानने से ज्यादा जरूरी है जरूरत परने पर एजेंट आपको कितना अच्छा सर्विस देगा।
5. जिस तरह आप घर बनाते है तो उसमें खाना बनाने के लिए किचेन, सोने के लिए बेड रूम वगैरह बनवाते हैं वैसे ही अलग अलग तरह के जरूरत के लिए अलग अलग स्कीम होता है। जैसे इंश्योरेंस के लिए लाईफ इंश्योरेंस या हेल्थ इंश्योरेंस या जनरल इंश्योरेंस, पैसा बढ़ाने के लिए म्यूचुअल फंड, बैंक, पोस्ट ऑफिस इत्यादि।
आप जहां भी पैसा जमा करें अपने मुख्य लक्ष्य को ध्यान में रखें, साथ ही यह भी ख्याल रखें की आपके निवेश पर इनकम टैक्स का अधिकतम लाभ मिले।
कमलेश कुमार
Comments
Post a Comment