LIC की पॉलिसी पर लोन का डिटेल्स जानने या लोन जमा करने के लिए अपनाए आसान तरीका।
LIC से लोन लेने के बाद उसकी स्थिति जानने या लोन की राशि एवं उसका ब्याज जमा करने के लिए हमेशा LIC के शाखा में जाना पड़ता है जबकि आप LIC के वेबसाइट www.licindia.com पर जाकर आसानी से बिना लॉगिन किए अपना लोन एवं उसपे लगे ब्याज का स्टेटस जान सकते हैं।
सबसे पहले www.licindia.in पे जाएं।
Pay Premium Online पर क्लिक करें।
Ok करें।
Pay Direct (Without login ) पर क्लिक करें।
अपने जरूरत के मुताबिक चुनें। लोन स्टेटस के लिए Loan Repayment पर क्लिक करें।
Proceed पर क्लिक करें।
अपना पॉलिसी नंबर, किश्त की राशि (बिना टैक्स के), जन्मतिथि (01/01/2000 के फॉर्मेट में), ईमेल आईडी जिसपे रसीद जाएगा ( ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर रसीद पर प्रिंट भी होता है) एवं मोबाइल नंबर डालकर Submit करें।
डिटेल्स डालने के बाद आपको आपके पॉलिसी पर लोन की तारीख, बाकी लोन एवं आजतक का लोन का ब्याज की जानकारी मिलेगी। आप चाहें तो लोन का पूरा या आंशिक भुगतान यहीं से proceed करके कर सकते हैं। भुगतान करने के लिए निम्न स्लाइड के हिसाब से प्रॉसेस करें।
धन्यवाद !
कमलेश कुमार, वित्तीय सलाहकार


Comments
Post a Comment